एक ही बैठक में समझौते की उम्मीद करना गलत था: वार्ता विफल रहने पर ईरान
ईरान ने पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद कहा कि अमेरिका के साथ एक ही बैठक में समझौते की उम्मीद करना सही नहीं था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि शुरुआत से ही ऐसा कोई अनुमान नहीं था। उन्होंने भरोसा जताया कि पाकिस्तान और क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ संपर्क आगे भी जारी रहेंगे।