ईरान ने सीज़फायर उल्लंघन के चलते फिर बंद किया होर्मुज़ स्ट्रेट
ईरानी न्यूज़ एजेंसी 'मेहर' के मुताबिक, ईरानी टॉप जॉइंट मिलिट्री कमांड ने कहा कि अमेरिका-इज़रायल द्वारा सीज़फायर के कथित उल्लंघन के कारण होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा। लेबनान पर इज़रायल के लगातार हमलों के बाद यह फैसला लिया गया। बकौल एजेंसी, यह कदम समझौतों के उल्लंघन के जवाब में उठाया गया 'पहला कदम' है।