ईरान ने सीज़फायर के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने के बाद सुझाए वैकल्पिक रास्ते
ईरान के IRGC ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ों के लिए वैकल्पिक रास्ते सुझाए हैं। दरअसल, कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सीज़फायर के बीच ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद कर दिया है। ईरान के प्रस्तावित रास्तों में ओमान सागर के रास्ते प्रवेश करना और लारक द्वीप के दक्षिण से गुज़रते हुए बाहर निकलना शामिल है।