ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर जारी की नई चेतावनी
ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट अब भी बंद है और वहां दुश्मन अमेरिका-इज़रायल के सहयोगियों और समर्थकों के बंदरगाहों से जहाज़ों का आवागमन प्रतिबंधित है। रॉयटर्स के मुताबिक, आईआरजीसी ने कहा कि इस मार्ग से कोई भी जहाज़ गुज़रा तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।