ईरान ने हमले से बचने के लिए प्रतिनिधिमंडल से पहले पाक भेजे 'नकली विमान': रिपोर्ट
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में शांति वार्ता के लिए ईरान ने प्रतिनिधिमंडल भेजने से पहले 2 'नकली विमान' पाकिस्तान भेजे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इज़रायल द्वारा संभावित हमले से बचने के लिए यह तरीका अपनाया। गौरतलब है, ईरानी प्रतिनिधिमंडल में ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद-बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।