ईरान पर अमेरिकी हमलों की UN ने की निंदा; कहा- दुनिया के लिए विनाशकारी हो सकते हैं नतीजे
संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिकी हमलों के बाद एक बयान जारी कर कहा, "इस बात का जोखिम है कि यह संघर्ष तेज़ी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है जिसके नागरिकों, क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।"