ईरान पर इज़रायल के हमले में 950 लोगों की हुई मौत: मानवाधिकार संगठन
अमेरिका के मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि ईरान में इज़रायल के हमलों में कम से कम 950 लोग मारे गए हैं और 3,450 लोग घायल हुए हैं। संगठन ने कहा कि मरने वालों में 380 नागरिक और सुरक्षाबल के 253 जवान शामिल हैं। गौरतलब है कि ईरान मृतकों के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है।