ईरान पहुंचा अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, पाकिस्तान ने बताया- क्या-क्या हैं शर्तें?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान के पास अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्ताव में प्रतिबंधों में राहत, नागरिक परमाणु सहयोग, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना, इंटरनैशनल अटॉमिक एनर्जी एजेंसी द्वारा निगरानी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ खोलना और अन्य शामिल हैं।