ईरान में 19 वर्षीय पहलवान समेत तीन लोगों को दी गई फांसी
ईरान की न्यायपालिका ने गुरुवार को जनवरी में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को फांसी दे दी। इनमें 19 वर्षीय पहलवान सालेह मोहम्मदी भी शामिल हैं। माज़ेन न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इन तीनों पर तेहरान के पास स्थित कोम शहर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप लगा था।