ईरान में 2024 में 900+ लोगों को दी गई सज़ा-ए-मौत, कई महिलाएं शामिल: UN
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वोल्कर तुर्क ने बताया है कि ईरान में 2024 में 900 से ज़्यादा लोगों को मौत की सज़ा दी गई जिनमें कई महिलाएं शामिल थीं। एमनेस्टी इंटरनैशनल समेत मानवाधिकार समूहों के अनुसार, चीन को छोड़कर किसी भी अन्य देश की तुलना में ईरान प्रति वर्ष अधिक लोगों को मौत की सज़ा देता है।