ईरान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आने से 4 लोगों की हुई मौत, 120 से अधिक हुए घायल
ईरान के रजावी खुरासान प्रांत के कश्मीर काउंटी में मंगलवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 120 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद इलाके में खोजी कुत्तों के साथ 5 टीमें भेजी गई हैं और 3 इमरजेंसी शेल्टर बनाए जा रहे हैं।