ईरान में कैसे और किन मामलों में दी जाती है मौत की सज़ा?
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, दुनिया में सबसे ज़्यादा मौत की सज़ा दिए जाने वाले देशों में ईरान शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, हत्या/बलात्कार/बच्चों से छेड़छाड़/समलैंगिकता/नशीली दवाओं की तस्करी/अपहरण/आतंकवाद/वेश्यावृत्ति/ईशनिंदा और कई मामलों में मौत की सज़ा का प्रावधान है। ज़्यादातर मृत्युदंड जेल की चारदीवारी के भीतर दिए जाते हैं लेकिन कुछ विशेष मामलों में अपराधी को सार्वजनिक स्थान पर लटकाया जाता है।