ईरान में जो कुछ बचा है, उसे भी खत्म कर देंगे: वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप
ईरान संग वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, "सही समय पर हम पूरी तरह से 'लॉक ऐंड लोडेड' हैं और हमारी सेना ईरान में जो कुछ बचा है उसे भी खत्म कर देगी।" होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर उन्होंने कहा, ''हम स्ट्रेट में ईरान द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को भी नष्ट करना शुरू कर देंगे।"