ईरान में निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं बचा, युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्सिओस' से कहा कि ईरान में निशाना बनाने के लिए तकरीबन-तकरीबन कुछ भी नहीं बचा है और वहां युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, "बस थोड़ा बहुत ही बाकी रह गया है, जब भी मैं चाहूंगा कि यह (युद्ध) खत्म हो जाए, यह खत्म हो जाएगा।"