ईरान में हुआ भीषण बस हादसा, कम-से-कम 21 लोगों की हुई मौत

ईरान के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को एक बस के पलटने से कम-से-कम 21 लोगों की मौत हो गई। फार्स प्रांत की राजधानी शिराज के पास सुबह 11:05 बजे हुई इस दुर्घटना में 34 लोग घायल भी हुए हैं और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Load More