ईरान युद्ध के बीच LPG शॉर्टेज के चलते मुंबई के 20% होटल-रेस्टोरेंट हुए बंद
इंडियन होटल ऐंड रेस्टोरेंट असोसिएशन ने बताया है कि ईरान युद्ध के बीच कमर्शियल एलपीजी सप्लाई की किल्लत के चलते मुंबई में लगभग 20% होटल-रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। असोसिएशन ने चेताया कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शहर के 50% होटल बंद हो सकते हैं। बेंगलुरु-चेन्नई में भी होटल बॉडीज़ ने शहरभर में शटडाउन की चेतावनी दी है।