ईरान युद्ध का हवाला देते हुए किम जोंग-उन ने अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को बताया ज़रूरी
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने ईरान युद्ध का हवाला देते हुए अपने देश के परमाणु कार्यक्रम और मज़बूत सैन्य प्रतिरोधक क्षमता को ज़रूरी बताया है। किम ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता केवल शक्तिशाली रक्षा क्षमताओं के ज़रिए ही सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने अमेरिका पर अलग-अलग इलाकों में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।