ईरान युद्ध पर ट्रंप के अलग-अलग बयान, 'सीज़फायर नहीं करूंगा' कहकर बोले- युद्ध खत्म करना चाहिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान संग युद्ध पर कुछ घंटे के भीतर ही 2 अलग-अलग बयान दिए हैं। पहले 'मैं सीज़फायर नहीं चाहता' बयान के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हम अपने लक्ष्यों को पाने के बहुत करीब हैं...ईरान के खिलाफ मिडल ईस्ट में अपनी सैन्य कार्रवाई समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं।"