ईरान से 110 भारतीय छात्रों की हुई सुरक्षित वापसी; दिल्ली पहुंची फ्लाइट
ईरान व इज़रायल के जारी संघर्ष के बीच ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और सभी छात्र दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते दिल्ली लाया गया है। भारत सरकार ने ईरान और आर्मेनिया की सरकारों को रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।