ईरान से अमेरिका की सीधी बातचीत का हुआ एलान, पाकिस्तान जाएगी टीम; जेडी वेंस करेंगे अगुवाई
वाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, ईरान के साथ बातचीत करने वाली अपनी टीम को पाकिस्तान भेज रहे हैं जिसका नेतृत्व उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। उन्होंने बताया कि बातचीत का पहला चरण शनिवार सुबह को होगा और टीम में मिडल ईस्ट के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ व जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे।