ईरान से जुड़े हैकर्स ने अमेरिकी सेना को बनाया निशाना, 2000 मरीन्स का डेटा हुआ लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान से संबंधित माने जाने वाले एक हैकर ग्रुप ने पश्चिम एशिया में तैनात 2,000 यूएस मरीन्स का सेंसिटिव डेटा लीक कर दिया है। इससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है और अमेरिकी रक्षा विभाग ने जांच शुरू की है। इराक के आउटलेट शफाक न्यूज़ ने हैकर ग्रुप का नाम 'हंडाला' बताया है।