ईरान से डील फाइनल होने के बाद अब क्यों बिगड़ गए ट्रंप?
ईरान-अमेरिका के बीच डील फाइनल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिर कहा है कि उनका देश ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में किसी तरह की कोई रियायत नहीं देगा। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से ईरान के व्यवहार पर निर्भर होगा...अगर वह सब करते हैं जो उसे करना चाहिए तभी भविष्य में इसका असर दिखना शुरू होगा।"