ईरान से तेल खरीदने वाले देशों को ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- US से व्यापार पर लगेगा प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों को खरीदने वाले देशों या व्यक्तियों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "कोई भी देश या व्यक्ति जो ईरान से किसी भी मात्रा में तेल या पेट्रोकेमिकल्स खरीदेगा, ऐसे देशों या लोगों को अमेरिका के साथ व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"