ईरान संग शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ईरान संग शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचा। इससे पहले ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा था। यह वार्ता 6 हफ्ते से चल रहे उस युद्ध को खत्म करने के लिए होगी जिसमें हज़ारों लोग मारे गए और ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई।