ईरान के पाकिस्तान पर हमले का द्विपक्षीय संबंधों पर हुआ असर: ईरानी समकक्ष से पाक विदेश मंत्री
पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने ईरान द्वारा बलूची उग्रवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन से फोन पर बातचीत की है। जिलानी ने ईरानी समकक्ष से कहा, "इस घटना से पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर काफी असर पड़ा है।"