ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई 'हार्ड लैंडिंग': रिपोर्ट्स
ईरान की न्यूज़ एजेंसीज़ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की ईरान के पूर्वी अज़रबैजान प्रांत में 'हार्ड लैंडिंग' हुई है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे और 2 की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री भी सवार हैं।