ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के हेलीकॉप्टर की क्रैश साइट का वीडियो आया सामने
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के हेलीकॉप्टर की क्रैश साइट का एक वीडियो सामने आया है। ईरान के एक अधिकारी ने दोनों के निधन की पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर ढलान वाली एक घाटी पर क्रैश हुआ है और पूरी तरह जल गया है। हादसे के समय पहाड़ी इलाके में काफी कोहरा था।