ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है, जिसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो सका है। बचाव दल रवाना हो गए हैं, ड्रोन की मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक ईरानी राष्ट्रपति का पता नहीं चल सका है। ईरानी राष्ट्रपति के साथ तीन हेलीकॉप्टर थे, जिसमें से दो गंतव्य पर पहुंच गए हैं।