ईरान के रेगिस्तान में खाली पड़े 'पैरेडाइस सिटी' की तस्वीरें आईं सामने
ईरान की राजधानी तेहरान में रेगिस्तान के बीचों-बीच खाली पड़े 'पैरेडाइस सिटी' प्रोजेक्ट की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, इस प्रोजेक्ट को एक समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जाना था जिसमें सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क, अस्पताल, स्कूल और पार्क शामिल थे। हालांकि, खराब सीवेज सिस्टम व पानी की कमी के कारण इमारतों को रहने योग्य नहीं पाया गया था।