ईरान द्वारा कब्ज़े में लिए गए इज़रायल से संबंधित जहाज़ पर सवार हैं 17 भारतीय: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान द्वारा फारस की खाड़ी में कब्ज़े में लिए गए इज़रायल से संबंधित जहाज़ पर सवार 25 चालक दल में से 17 भारतीय हैं। बकौल रिपोर्ट्स, चालक दल के अन्य सदस्यों में 2 पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। इज़रायल द्वारा सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद ईरान और इज़रायल के बीच तनाव बढ़ गया है।