ईरान द्वारा ज़ब्त किए गए जहाज़ पर सवार भारतीय महिला लौटी भारत
ईरान द्वारा फारस की खाड़ी में कब्ज़े में लिए गए इज़रायल से संबंधित जहाज़ पर सवार 17 भारतीयों में शामिल केरल की महिला एन टेसा जोसेफ गुरुवार को भारत लौट आईं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि वह विमान से कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहुंचीं। बकौल जायसवाल, जहाज़ पर सवार अन्य भारतीय चालक दल के सदस्य स्वस्थ हैं।