ईरान ने एक सप्ताह में दूसरी बार खाड़ी में तेल के टैंकर को किया सीज़: यूएस नेवी
अमेरिकी नौसेना ने बताया है कि ईरान ने बुधवार को होरमुज़ जलसंधि में पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर को ज़ब्त कर लिया। बकौल नौसेना, निओवी नामक यह टैंकर दुबई से यूएई के फुजैराह बंदरगाह की ओर जा रहा था। इससे पहले 27 अप्रैल को ईरानी नौसेना ने अमेरिका जा रहे एक तेल टैंकर को ज़ब्त किया था।