ईरान ने कई बार फेल हो चुके रॉकेट से लॉन्च किए 3 सैटेलाइट्स
ईरान ने रविवार को बताया कि उन्होंने पहले कई बार फेल हो चुके सिमर्ग रॉकेट से 3 सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं। सेमनन प्रांत से लॉन्च किए गए इन सैटेलाइट्स में से एक महदा रिसर्च सैटेलाइट जबकि 2 अन्य सैटेलाइट्स कीहान-2 और हतेफ-1 नैनो सैटेलाइट्स हैं। दोनों नैनो सैटेलाइट्स वैश्विक स्थिति और संचार प्रौद्योगिकी से जुड़े काम करने में इस्तेमाल होंगे।