ईरान ने की अत्यधिक गर्मी के कारण दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

ईरान सरकार के प्रवक्ता अली बहादुरी जहरोमी ने कहा है कि इस सप्ताह अत्यधिक गर्मी के कारण बुधवार और गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गर्मी के चलते बुज़ुर्ग व्यक्तियों और बीमार लोगों से घर के अंदर रहने का अनुरोध किया गया है। वहीं, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है।

Load More