ईरान ने ज़ब्त किए गए जहाज़ पर सवार अन्य 16 भारतीय नाविकों को भी रिहा करने पर जताई सहमति
ईरानी दूतावास ने कहा है कि इज़रायल से संबंधित जहाज़ पर सवार अन्य 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों को रिहा करने पर सहमति जताई गई है। जहाज़ पर सवार 17 भारतीयों में शामिल केरल की महिला एन टेसा जोसेफ गुरुवार को भारत लौट आईं। गौरतलब है, इज़रायल संग बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने जहाज़ को ज़ब्त किया था।