ईरान ने तेल टैंकर को किया ज़ब्त, चालक दल के सभी 24 सदस्य भारतीय
ईरानी नौसेना ने गुरुवार को अमेरिका जा रहे मार्शल द्वीप समूह के झंडे वाले एक तेल टैंकर को ओमान की खाड़ी में ज़ब्त कर लिया। इसके चालक दल के सभी 24 सदस्य भारतीय नागरिक हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'आईआरएनए' के मुताबिक, ईरान की एक नाव से टकराने के बाद वह तेल टैंकर भागने की कोशिश कर रहा था।