ईरान ने मानव मिशन की तैयारी के लिए कैप्सूल से कई जानवरों को अंतरिक्ष में भेजा

ईरान ने 'सलमान' रॉकेट के ज़रिए 500 किलोग्राम वज़नी कैप्सूल से कई जानवरों को अंतरिक्ष में भेजा है। ईरानी समाचार एजेंसी 'इरना' ने दूरसंचार मंत्री ईसा जारेपुर के हवाले से बताया कि इसका लक्ष्य आने वाले वर्षों में मानव को अंतरिक्ष में भेजना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किस तरह के जानवरों को अंतरिक्ष में भेजा गया है।

Load More