रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन मसले पर ईरान से समर्थन मिला है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई ने कहा कि पश्चिमी देश ‘‘स्वतंत्र और मज़बूत’’ रूस के खिलाफ हैं। खामनेई ने कहा कि अगर रूस ने यूक्रेन में सेना नहीं भेजी होती तो उसे (यूक्रेन) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों के हमले का सामना करना पड़ता।