ईरान ने रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी को दी फांसी, ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का था आरोप
ईरानी न्यायपालिका से जुड़ी समाचार एजेंसी 'मिज़ान' के मुताबिक, ईरान के रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी व ईरानी-ब्रिटिश नागरिक अली रज़ा अकबरी को फांसी दे दी गई है। अकबरी पर ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-6 का जासूस होने के आरोप लगाए गए थे। यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अकबरी को फांसी दिए जाने को कायराना हरकत बताया है।