ईरान में 17 वर्षीय लड़के को हत्या के मामले में दी गई फांसी
मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि ईरान में हत्या के दोषी एक 17-वर्षीय लड़के को सब्ज़ेवार शहर की जेल में फांसी दे दी गई। मई में झगड़े के दौरान 16 साल की उम्र में उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। 'ईरान ह्यूमन राइट्स' के अनुसार, इस साल ईरान में कम-से-कम 684 लोगों को फांसी दी जा चुकी है।