ईरान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के कारण 7 लोगों की हुई मौत, 440 हुए घायल
ईरान के खोय में शनिवार को आए भूकंप के कारण कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और 440 से अधिक लोग घायल हो गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 रही और आसपास के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस हुए। बकौल रिपोर्ट्स, तुर्किये की सीमा के पास आए इस भूकंप से करीब 70 गांव प्रभावित हुए हैं।