ईरान में खोजी गई 3600 साल पहले की 'अब तक की सबसे पुरानी' लाल लिपस्टिक
ईरान के केरमान प्रांत में पुरातत्वविदों ने 3600 साल पुरानी लाल लिपस्टिक की खोज की है जिसे अब तक की सबसे पुरानी लिपस्टिक बताया जा रहा है। इस लिपस्टिक में मिले लाल पदार्थ के अवयवों की पहचान हिमेटाइट खनिज के रूप में हुई है जिसका रंग मैंगनाइट और एंगलसाइड से थोड़ा गहरा किया गया। यह लिपस्टिक कांस्य युग की है।