ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बीच तीन लोगों को सुनाई गई मौत की सज़ा
ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बीच तीन लोगों को 'ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने' के लिए शरिया कानून के तहत मौत की सज़ा सुनाई गई है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने प्रदर्शनों के दौरान तीन सुरक्षाकर्मियों की हत्या की है। ये तीनों मौत की सज़ा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील कर सकते हैं।