ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन को लेकर अरेस्ट ऑस्कर विनिंग फिल्म की ऐक्ट्रेस जेल से रिहा
ईरान में हिजाब और सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने को लेकर गिरफ्तार हुईं ऐक्ट्रेस तरानेह अलीदूस्ती बुधवार को जेल से रिहा हो गईं। अलीदूस्ती करीब 3 हफ्ते के बाद जेल से बाहर आई हैं। अलीदूस्ती 2016 की ऑस्कर विजेता फिल्म 'द सेल्समैन' का हिस्सा थीं। जेल से रिहा होने के बाद अलीदूस्ती की एक तस्वीर भी सामने आई है।