ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन पर सर्वोच्च नेता की भांजी को हुई 3 साल की जेल
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की भांजी फरीदा मोरादखानी को सार्वजनिक रूप से सरकार की आलोचना और हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने को लेकर 3 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। सामाजिक कार्यकर्ता फरीदा ने दुनिया के अन्य देशों से ईरानी सरकार से नाता तोड़ने का आह्वान किया था। उन्हें नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया गया था।