ईरानी फुटबॉलर को महिलाओं के अधिकार के लिए अभियान चलाने पर हुई फांसी की सज़ा: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26-वर्षीय ईरानी फुटबॉलर आमिर नस्र-अज़ादानी को अपने देश में महिलाओं के अधिकारों और बुनियादी स्वतंत्रता के लिए अभियान चलाने को लेकर फांसी की सज़ा सुनाई गई है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के संघ एफआईएफपीआरओ ने बताया कि रिपोर्ट्स हैरान करने वाली हैं और संघ ने सज़ा को रद्द करने की अपील की। नस्र-अज़ादानी सितंबर से अभियान चला रहे हैं।