ईवीएम की पारदर्शिता सुनिश्चित करें या उसे हटा दें: चुनाव आयोग से राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को 'X' पर लिखा, "जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया जाता है, तो जनता के लिए पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया ही एकमात्र विकल्प होता है।" उन्होंने लिखा, "ईवीएम फिलहाल एक 'ब्लैक बॉक्स' है। चुनाव आयोग को या तो मशीनों और प्रक्रियाओं की पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए...या उन्हें समाप्त कर देना चाहिए।"