ईवाई जर्मनी अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकाउंटिंग फर्म ईवाई जर्मनी अपने 40 पार्टनर्स और 380 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाना चाहती है। गौरतलब है कि एक घोटाले में नाम आने के बाद ईवाई ने कॉमर्ज़बैंक, डीडब्ल्यूएस और केएफडब्ल्यू सहित जर्मनी में कई बड़े क्लाइंट्स खो दिए थे।