ईवीएम बोलती तो कहती कि जिसने मेरे सिर पर तोहमत रखी, मैंने उसके घर की लाज रखी: सीईसी
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को ईवीएम से छेड़छाड़ से जुड़े सवाल पर कहा, "अगर ईवीएम बोल सकती तो शायद यही कहती कि जिसने मेरे सिर पर तोहमत रखी है, मैंने उसके भी घर की लाज रखी है।" उन्होंने कहा, "ईवीएम ने हर पार्टी को जिताया है, जो इसकी शिकायत करते हैं उनको भी जिताया है।"