ईवीएम में किसी को भी दें वोट लेकिन जीतेगा कमल ही: बीजेपी सांसद अरविंद; कांग्रेस ने की निंदा
तेलंगाना में बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा है कि लोग ईवीएम में किसी भी दल को वोट दें लेकिन जीतेगा कमल ही और आएगा मोदी ही। कांग्रेस ने इसकी निंदा करते हुए 'X' पर लिखा, "बीजेपी सांसद कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए ईवीएम हाईजैक कराई जाती है। क्या 'निष्पक्ष' चुनाव आयोग इस पर कोई ऐक्शन लेगा?"